बटुका खपिया में शिव मंडा पूजा 15 को

पिपरवार कोयलांचल का बटुका खपिया के ग्रामीणों की बैठक शनिवार को मोहन कुमार की अध्यक्षता में हुई.

पिपरवार.

पिपरवार कोयलांचल का बटुका खपिया के ग्रामीणों की बैठक शनिवार को मोहन कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से 15 जून को शिव मंडा पूजा करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को मुंडन, 15 जून की रात लोटन व फूलखूंदी व 16 जून को बनस झूलन का आयोजन किया जायेगा. साथ ही मंडाटांड़ परिसर में रात्रि में मेला लगाने पर सहमति बनी. ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए बंगाल व झारखंड के सुप्रसिद्ध छऊ नृत्य के आयोजन का भी निर्णय लिया गया. अनुष्ठान के सफल संचालन के लिए पुरानी कमेटी को ही जिम्मेवारी दी गयी. मौके पर महेश महतो, बालमोहन करमाली, झरी महतो, कृष्णा महतो, योगेश्वर महतो, गणेश महतो, अर्जुन शर्मा, शंभू महतो, श्रवण शर्मा, हीरालाल महतो, जगदीश महतो, उमेश शर्मा, रामू महतो, राजेश कमार, विशु महतो, सुनील कुमार, बबलू शर्मा, हरिलाल भुइयां, महेंद्र करमाली, महेंद्र महतो, बेचन महतो, लखपति महतो, महेंद्र कुमार, ललकु महतो व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >