ranchi news : शिव बारात में मंईयां सम्मान योजना पर सजी झांकी रही आकर्षण का केंद्र

ranchi news : श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) की शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के समीप से निकाली गयी.

रांची. श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) की शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के समीप से निकाली गयी. आरती के बाद बारात को रवाना किया गया. बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची. यहां विश्वनाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने बारातियों का स्वागत किया. भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप का विवाह संपन्न हुआ. बारात में जीवंत झांकी और मंईयां सम्मान योजना पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल शिवलिंग की पूजा करते दिखे. साथ ही मंईयां सम्मान योजना की तीन लाभुक महिलाएं भी झांकी में प्रतीकात्मक रूप में मौजूद थीं. चार अघोरी और जिंदा सांप व अन्य वाहनों में शंकर भगवान हाथ में डमरू और त्रिशूल लेकर पार्वती संग नृत्य करते हुए,राधा कृष्ण, मां काली का तांडव नृत्य और बाहुबली बजरंगबली दो वानर के साथ नजर आए.

ये हुए शिव बारात में शामिल्र

शिव बारात में मुख्य संस्थापक नंदकिशोर सिंह चंदेल, शैलेश्वर दयाल सिंह, गुलशन मिड्ढा, जीतू अरोड़ा, राजू काठपाल, नरेश मक्कड़, जय सिंह यादव, ललित ओझा, नरेश पपनेजा, आलोक दुबे, ज्योति सिंह मथारू, विनय सिंह, अजय श्रीवास्तव टिंकू, जीतू साहू, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, पिया बर्मन, वीणाश्री, अंजना प्रियदर्शनी, वीणा सिंह, विनीता, गायत्री, नीलम, रीता सेन, अर्चना झा, मोनिका, सोनी, संगीता सिन्हा, नीलू सिंह, बीना सिंह, संध्या देवी, गीता देवी, रंजू देवी, राहुल सिंह, संजय कुमार सिंह, अशोक यादव, टीके मुखर्जी, सुनील यादव, विकास सिंह, अमूल्य कुमार सिंह, सुनीता मुंडा, गजेंद्र सिंह, अमन ठाकुर, अजीत सिंह टिंकू, मोहन गोस्वामी, कंचन महाराज, अविनाश कुमार, राकेश सिंह चंदेल, विक्रांत कुमार, अमित कुमार साहू, मधुकर सिंह, हर्ष कुमार और भरत मुंजाल आदि शामिल हुए.

इन कमेटियों ने किया शिव बारात का स्वागत

छात्र संघ गाड़ीखाना, अमर छात्र क्लब, भारतीय नवयुवक संघ, रंगरेज गली दुकानदार संघ, भाजपा रांची महानगर, प्रदेश कांग्रेस कमिटी, शास्त्री मार्केट एसोसिएशन, पंजाबी हिंदू बिरादरी, पुस्तक विक्रेता संघ, थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची होजियरी एवं रेडीमेड एसोसिएशन, गांधी चौक दुकानदार संघ, रविदास सभा, प्यादा टोली दुकानदार संघ, स्व किशोरी यादव परिवार समेत अन्य संगठनों ने झांकियों का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >