Football : गोसाई ब्रदर्स और लिमिटेड एफसी जीते

शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल

रांची. नौवें शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. दिन के पहले मैच में गोसाई ब्रदर्स बड़ा घाघरा ने भगत इलेक्ट्रॉनिक को 2-0 से हराया. गोसाई ब्रदर्स की ओर से कैफ (पांचवें मिनट) और मार्टिश (51वें मिनट) ने गोल किये. कैफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में लिमिटेड एफसी ने दीपक ब्रदर्स बुढ़मू को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर थीं. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लिमिटेड एफसी के लालू को दिया गया. शनिवार को पहला मैच 5 घरवा और दीपक ब्रदर्स रांची, जबकि दूसरा मैच येलो स्टार क्लब कुटयातू और कवाली एफसी के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >