बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

गिरफ्तार किये गये सदस्यों में दो किशोर भी शामिल

रांची़ अरगोड़ा थाना की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सात अपराधियों काे गिरफ्तार किया है. इनमें अफरोज अंसारी (इमली चौक, हरमू), राजेश उरांव (हरमू बस्ती), हरेकृष्ण स्वांसी (हरमू, विद्यानगर), रोनित कच्छप (हरमू हाउसिंग कॉलोनी, जनता फ्लैट), हरीशचंद्र जायसवाल (जेल रोड, प्लाजा चौक के समीप, थड़पखना) तथा दो किशोर शामिल हैं. इनके पास से महंगी स्पोर्टस बाइक के साथ सात बाइक और स्कूटी बरामद की गयी है. अरगोड़ा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि मदर टेरेसा मैदान के पास अफरोज अंसारी चोरी की स्पोर्टस बाइक चला रहा है. सूचना मिलते ही अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. जब अफरोज से पूछताछ की गयी, तो उसने बताया कि यह बाइक उसने खरीदी है. पुलिस को शक हुआ, तो टीम का गठन किया गया. टीम ने उस युवक से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले सात सदस्यों को बारी-बारी से गिरफ्तार किया गया. पुलिस को और भी कुछ जानकारी मिली है. पुलिस उसके आधार पर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >