छापामारी में सात जुआरी गिरफ्तार, आठ मोबाइल, चार कार व 35 हजार जब्त
प्रतिनिधि, नामकुम.
थाना क्षेत्र अंतर्गत सपारोम गांव के जंगल में पुलिस ने छापामारी कर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 34760 रुपये नकद, चार कार (स्वीफ्ट डिजायर जेएच 01डीडी9589, स्कॉर्पियो जेएच 01एफवाई 0840, ग्रांड आइ 10 जेएच 01एफडी 5633, आइ 20 जेएच 05ऐआर 4437), आठ मोबाइल व 13 पीस लॉकेट (8.5 ग्राम), कानबाली 24 पीस (9.3 ग्राम), गला हुआ सोना पत्तर दो पीस, क्वाइल एक पीस व स्क्रैप (15.40 ग्राम) जब्त किया है. गिरफ्तार लोगों में बेदनिक मिंज पिता मतियस मिंज, विनोद मिंज पिता बृष मिंज (दोनों सेहरा तेतरी, खरसीदाग ओपी), गुलरेज आलम पिता इस्माइल अंसारी (नयासराय जगन्नाथपुर), विजय नायक उर्फ राम नायक पिता जितेन्द्र नायक, संजय नायक पिता स्व राजकिशोर नायक (लोहराकोचा पुंदाग), किरता तिर्की पिता सुखराम तिर्की छोटा कवाली नामकुम, दीपक नायक पिता देवरखन नायक (तुंबागुटू करमटोली) शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि सपारोम जंगल में जुआ खेल होने की सूचना पर वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए टीम गठन कर छापामारी की गयी. सात जुआरियों को खेलते गिरफ्तार किया गया. सभी के शरीर की जांच की गयी. जिसमें पैसे, मोबाइल, वाहन की चाबी बरामद हुए. वहीं वाहनों की जांच करने पर डैशबोर्ड से तास की गड्डी व सोना के गहने बरामद किये गये. छापामारी टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन, गौतम कुमार, सत्येन्द्र सिंह, जयप्रकाश कुमार सशस्त्र बल शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.