Ranchi news : सात दिवसीय फ्री लीगल एड कैंप का समापन

आइएलएस के विद्यार्थियों ने एक जून से विभिन्न गांवों में लगाया था कैंप

रांची. रांची विवि अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आइएलएस) के विद्यार्थियों द्वारा एक जून से विभिन्न गांवों में लगाये गये सात दिवसीय निःशुल्क लीगल एड कैंप का शनिवार को नामकुम में समापन हो गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व कानूनी सलाह दी. एफआइआर (प्राथमिकी) लिखने की जानकारी दी. कैंप में अंतिम दिन धोखाधड़ी, जमीनी विवाद, चेक बाउंस, घरेलू हिंसा, मारपीट आदि के मामले आये. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबेश चौबे, संयुक्ता बनर्जी, आंचल, आर्यन, दीपक, सत्या, सचिन, कौशिक, पम्मी, सागर, अमर व अमन आदि का योगदान रहा. कैंप में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करते हुए भविष्य में किसी सहायता के लिए इंस्टीट्यूट के लीगल एड सेल इंचार्ज से मिलने को कहा गया. इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ मयंक मिश्रा ने कहा कि यह समर कैंप एक सीरीज का केवल एक प्रोग्राम है. शीघ्र ही एक नये स्वरूप में इस प्रकार के कई कैंप आयोजित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >