Womens cricket: सीनियर विमेंस टी-20: टीम सी और टीम बी जीती

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे सीनियर विमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में शनिवार को दो मैच खेले गये.

रांची. जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे सीनियर विमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में शनिवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में टीम सी ने टीम ई को छह विकेट से हराया. इसमें नंदिनी कश्यप प्लेयर ऑफ द मैच बनी. वहीं दूसरे मैच में टीम बी ने टीम डी को 73 रन से हराया. इसमें उमा छेत्री प्लेयर ऑफ द मैच बनी. टीम ई: 3/183 (नंदिनी कश्यप 94, राघवी 56, शरण्या दो विकेट). टीम सी: 5/184 (मीनू मनी 65, श्वेता शेरावत 23, तृप्ति सिंह 30, शिप्रा गिरी 22, पी नायक दो विकेट). टीम बी: 3/197 (उमा क्षेत्री 122, एस शुभा 28, शेफाली वर्मा दो विकेट). टीम डी: 8/124 (तनुजा कंवर 51, शेफाली वर्मा 18, रेणुका सिंह, स्नेहा रानी व मन्नत कश्यप दो-दो विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >