रांची के हिंदपीढ़ी में चलाया गया स्क्रीनिंग अभियान

कोरोना को रोकने के लिए लगातार पांचवें दिन जिला प्रशासन द्वारा हिंदपीढ़ी व आसपास के मोहल्ले में स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया.

रांची : कोरोना को रोकने के लिए लगातार पांचवें दिन जिला प्रशासन द्वारा हिंदपीढ़ी व आसपास के मोहल्ले में स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया. एसडीओ लोकेश मिश्रा की निगरानी में चलाये गये इस अभियान के दौरान डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों व सहियाओं ने डोर टू डोर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की.

एसडीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदपीढ़ी अभी भी हॉट स्पॉट है. इसलिए मेडिकल टीम अगर लोगों से कुछ जानकारी लेना चाह रही है तो उसे जानकारी दी जाये. एसडीओ ने इस दौरान मेडिकल टीम का सहयोग करने के लिए पीपी कंपाउंड के लोगों के प्रति आभार भी प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >