5 घंटे के झारखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, रांची में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह, जो प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री भी हैं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह शनिवार को पांच घंटे की झारखंड यात्रा पर आये हैं. राजधानी रांची में उनके कई कार्यक्रम हैं. दिन में 12 बजे केंद्रीय मंत्री रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शाम को करीब 5 बजे उनकी वापसी है. इस 5 घंटे के दौरान श्री सिंह केंद्रीय बजट के बारे में शिक्षाविदों को जानकारी देंगे. वह भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह, जो प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री भी हैं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. श्री सिंह यहां से टाटीसिल्वे स्थित रला बिरला स्कूल पहुंचे.

Also Read: दुबई में होनेवाले वर्ल्ड एक्सपो में दुनिया दिखेगी भारत की अंतरिक्ष शक्ति : डॉ जितेंद्र सिंह

सरला बिरला स्कूल में डॉ जितेंद्र सिंह ‘बजट पर चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसका आयोजन प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ ने किया है. ‘बजट पर चर्चा’ में शामिल होने के बाद डॉ सिंह झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे. झारखंड भाजपा मुख्यालय में डॉ सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. पत्रकारों को संबोधित करने के बाद वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >