School Time Change: झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

School Time Change: झारखंड में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. 12वीं तक की कक्षाएं अब 7 से 11:30 बजे तक ही चलेंगी.

School Time Change: झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है. भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार (19 जून) को इसका आदेश जारी किया. सरकार के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी किया है.

केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड में पड़ रही गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है. केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी. कहा गया है कि अगले आदेश तक स्कूलों की टाइमिंग यही रहेगी.

निजी स्कूलों का संचालन प्रबंधन के दिशा-निर्देश से होगा

विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, निजी स्कूलों का संचालन संबंधित स्कूल के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे. आदेश में यह भी कहा गया है कि पूर्व में जारी आदेश को संशोधित समझा जाए. इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है. कहा गया है कि विभागीय प्रभारी सचिव की सहमति से यह आदेश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather: झारखंड में संताल परगना के रास्ते 2 दिन देरी से आएगा मानसून, रांची में इस दिन से होगी बारिश

झारखंड के 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

बता दें कि झारखंड के 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक है. राजधानी रांची समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से बहुत अधिक है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान तो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है. रांची का उच्चतम तापमान 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का अधिकतम पारा 38.2 डिग्री है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. चाईबासा का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: फिर भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, स्कूलों के समय बदले, जानें कब होगी मानसून की बारिश

Jharkhand Weather Forecast: रांची, गुमला, खूंटी समेत कई जिलों में बदल रहा है मौसम, गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >