40 बच्चों को दिये स्कूल बैग

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसूमटोला में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया.

पिपरवार.

प्रस्तावित अशोक वेस्ट परियोजना की माइनिंग कंपनी महालक्ष्मी ने शुक्रवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसूमटोला में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया. बेंती पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने बतौर अतिथि 40 बच्चों को स्कूल बैग दिये. स्कूल बैग पर बच्चे काफी खुश दिखे. इस अवसर पर महालक्ष्मी कंपनी के जीएम राजेश पटेल ने बच्चों को ध्यानपूर्वक पढ़ाई करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कंपनी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो संभव भी हो सकेगा करेगी. मौके पर गणेश कुमार भुइयां, शिक्षिका रजनी कुमारी, धनंजय कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >