Ranchi News : महाकुंभ में रेलकर्मियों के जैकेट पर लगे स्कैनर से यात्री बुक करा सकेंगे टिकट

प्रयागराज जंक्शन पर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे रेलकर्मी

रांची़ महाकुंभ में उत्तर-मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है. उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने डिजिटल तकनीक के उपयोग से टिकटिंग प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है. महाकुंभ के दौरान रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मी प्रयागराज जंक्शन पर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और हरे रंग के जैकेट पहनेंगे. इन जैकेट्स के पीछे एक क्यूआर कोड अंकित होगा. जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम) मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप यात्रियों को बिना लाइन में खड़े अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा. इस पहल से श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर भीड़ और लंबी लाइनों से बचते हुए सहजता से टिकट प्राप्त कर सकेंगे. डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुकिंग की यह प्रक्रिया न केवल समय की बचत करेगी, वहीं स्टेशन पर भीड़ से भी निजात मिलेगी. रेलवे कर्मी हरे रंग के जैकेट पहनकर स्टेशन और विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं देंगे, ताकि श्रद्धालुओं को टिकट बुकिंग संबंधित सहायता हर जगह मिल सके. क्यूआर कोड स्कैन करने पर एक लिंक मिलेगा, जो सीधे यूटीएस ऐप पर ले जायेगा. इसके माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >