सर्व ब्राह्मण महासभा मनायेगी परशुराम जयंती

सपही नदी तट पर वार्षिक मिलन समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन

खलारी. सर्व ब्राह्मण महासभा खलारी-पिपरवार का वार्षिक मिलन समारोह सह होली मिलन समारोह राय कोलियरी स्थित सपही नदी तट पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने की. इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों की संख्या बढ़ाने, समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई. समारोह के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के विवाह, श्राद्ध भोज एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया गया. साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने पर सहमति बनी. इस क्रम में सर्वसम्मति से आगामी 19 अप्रैल को डकरा विवाह भवन में भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया. कार्यक्रम के अंत में महासभा के सचिव दिनेश पांडेय ‘घंटू’ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया. संचालन बीएन पांडेय ने किया. इस अवसर पर मगध संघमित्रा क्षेत्र के जीएम ऑपरेशन फूल झा, संरक्षक मंडली के रतन कुमार मिश्रा, जितेंद्र नाथ पांडेय, सतीश कुमार पांडेय, सोनू पांडेय, गिरिधर तिवारी, संतोष कुमार दुबे, बेरमो क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे, उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, राजीव मिश्रा, रवि भारद्वाज, अमोलकांत मिश्रा, संजय चटर्जी, परिमल पात्रा, योगेंद्र पांडेय, आशीष कुमार तिवारी, शंभूनाथ पांडेय, विष्णु पांडेय, राजीव चटर्जी, आईआरबी जवान सुशील कुमार पांडेय, जितेंद्र शुक्ला, शक्ति चौबे, अनिल कुमार पांडेय, गुडू गिरि, धनंजय भारती, अवधेश पांडेय, दिलीप कुमार दुबे, कृष्णमुरारी पाठक, नरेश मिश्रा, विनय कुमार पांडेय, सर्वानंद दुबे समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

सपही नदी तट पर वार्षिक मिलन समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजनB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >