डेमबूआ गांव में मनाया गया सरहुल

बेंती पंचायत के ग्राम डेमबूआ में प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक रूप से धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया.

खलारी. बेंती पंचायत के ग्राम डेमबूआ में प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक रूप से धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गांव के पाहन परमेश्वर मुंडा एवं चौथिया गंझू सेवक द्वारा पारंपरिक विधि-विधान के साथ सात मुर्गों की बलि दी गयी और पूरे गांव की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की गयी. सरहुल पर्व के तहत डेमबूआ, बसरिया एवं झुलनडीहा टोला में शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान पाहन के द्वारा घर-घर फूलखोसी की गयी. वहीं ग्रामीणों ने भी गांव की उन्नति और शांति की कामना की. साथ ही ग्रामीणो ने ढोल नगाड़े की थाप पर नृत्य भी किया. इस आयोजन का संचालन अशोक गंझू एवं भारत गंझू के देखरेख में किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश गंझू, त्रिभुवन गंझू, नागेश्वर गंझू, मनोज गंझू, मानेसर गंझू, मनोज गंझू, कुलदीप गंझू, सुरेंद्र गंझू, वासुदेव गंझू, मंगरा गंझू, बोदा गंझू, करुआ गंझू, रामा गंझू, सत्येंद्र गंझू तथा बरतु गंझू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >