सपही नदी पुल क्षतिग्रस्त, जिला प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड

जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को पुल के दोनों छोरों पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया.

खलारी. राय–चूरी मुख्य पथ पर सपही नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद रांची जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को पुल के दोनों छोरों पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया. चेतावनी बोर्ड में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पुल क्षतिग्रस्त है, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है. पुल के राय छोर की ओर स्थित बिम्ब में दरार आ जाने से वह हिस्सा झुक गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, भारी वाहनों के गुजरने पर पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा पूरी तरह से हिलने लगता है, जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. इसी खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चेतावनी बोर्ड लगाये जाने के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही अब भी जारी है, जिससे खतरा और बढ़ गया है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के दोनों छोरों पर हाइट बैरियर लगाया जाये, ताकि भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका जा सके और केवल छोटे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जाये. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि जल्द क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं की गयी, तो यह पुल कभी भी टूट कर गिर सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब पुल की जांच कराकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है.

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, फिर भी जारी है आवाजाहीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >