झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष बने संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक बने हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष

रांची: झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान बनाए गए हैं. ये अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए हैं. इसके साथ ही अभिलाष साहु, गुलाम अहमद, नीतिन अग्रवाल व पवन महतो सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं.

रांची: झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान बनाए गए हैं. इनके साथ बोर्ड के सदस्यों की भी नियुक्ति की गयी है. झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) एवं 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संजय लाल पासवान (थाना पोस्ट-बरकाकाना, पतरातू, जिला-रामगढ़) को अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. इनके साथ ही अभिलाष साहु, गुलाम अहमद, नीतिन अग्रवाल व पवन महतो को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

बोर्ड के सदस्य पद पर ये हुए नियुक्त

झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहु, पाकुड़ के गुलाम अहमद, रांची के नीतिन अग्रवाल एवं धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है.

Also Read: झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, 6 आईईडी बम बरामद, सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

तृतीय झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन

हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदत्त शक्तियों के अधीन राज्य सरकार द्वारा तृतीय झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए अगले पांच वर्षों के लिए हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बोर्ड का सदस्य एवं अध्यक्ष और पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

Also Read: Video: सैकड़ों मौत का कारण कौन, मशीन की गड़बड़ी या इंसान से हुई भूल? जानें सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >