Ranchi news : शहर के 23 वार्डों की सफाई व्यवस्था अब स्वच्छता कॉरपोरेशन के हवाले

पहले 14 वार्डों में सफाई करती थी कंपनी, बुधवार को और नौ वार्डों की दी गयी जिम्मेदारी.

रांची. रांची शहर के 2.30 लाख घरों से कूड़े का उठाव करने के लिए रांची नगर निगम ने स्वच्छता कॉरपोरेशन नामक कंपनी का चयन किया है. इसके तहत एक माह पहले कंपनी को 14 वार्ड हैंडओवर किये गये थे. इसी कड़ी में बुधवार को कंपनी को हरमू मिनी ट्रांसफर स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले नौ और वार्ड 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 35 एवं 36 को हैंडओवर किया गया है. अब इन वार्डों में भी डोर टू डोर कूड़े का उठाव स्वच्छता कॉरपोरेशन कंपनी करेगी.

एक फरवरी से 53 वार्ड में सफाई व्यवस्था संभालेगी कंपनी

स्वच्छता कॉरपोरेशन कंपनी एक फरवरी से रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों में सफाई व्यवस्था संभाल लेगी. इसको लेकर कंपनी को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा दिशा-निर्देश दिया जा चुका है. ज्ञात हो कि स्वच्छता कॉरपोरेशन ने अब तक कूड़ा उठाने के लिए 37 वाहनों की खरीदारी की है. जैसे-जैसे कंपनी को अन्य वार्ड दिये जायेंगे, वैसे-वैसे कंपनी वाहनों की संख्या में वृद्धि करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >