रांची के राहे में बालू माफिया ने किया अंचल अधिकारी को कुचलने का प्रयास, हाईवा मालिक और 3 अज्ञात पर FIR

राजधानी रांची के राहे प्रखंड में अंचल पदाधिकारी ने बालू तस्करों को रोकना चाहा, तो तस्करों के गुर्गों ने उन्हें हाईवा से कुचलने की कोशिश की. हालांकि, अंचल अधिकारी बाल-बाल बच गये. अंचल अधिकारी महेंद्र छोटन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया कि हाईवा से बालू की तस्करी हो रही थी.

अब तक आपने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश या हरियाणा में तस्करों की दबंगई की खबरें सुनी होंगी. अब झारखंड में भी तस्करों का साहस बढ़ता जा रहा है. कानून का कोई खौफ इनके मन में नहीं रहा. कायदे-कानून को ताक पर रखकर तस्करी का धंधा चला रहे हैं. अगर कोई पदाधिकारी इन्हें रोकने की कोशिश करे, तो उसे रौंदने से भी इन्हें गुरेज नहीं रहा. झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐसा मामला सामने आया है. बालू तस्कर ने अंचल अधिकारी को उनके कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हाईवा से कुचलने का प्रयास किया. अंचल अधिकारी पर जानलेवा हमला मामले में हाईवा के मालिक और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस अब तक गाड़ी को नहीं पकड़ पायी है.

हाईवा से हो रही थी बालू की तस्करी

जी हां, राजधानी रांची के राहे प्रखंड में अंचल पदाधिकारी ने बालू तस्करों को रोकना चाहा, तो तस्करों ने उन्हें हाईवा से कुचलने की कोशिश की. हालांकि, अंचल अधिकारी (सीओ) इस हमले में बाल-बाल बच गये. घटना बुधवार की रात को हुई, जब अंचल अधिकारी महेंद्र छोटन ने बालू तस्करों को पकड़ने की कोशिश की. सीओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया कि हाईवा से बालू की तस्करी हो रही थी.

हाईवा चालक को दिया अधिकारी को कुचलने का निर्देश

सीओ ने बताया है कि जिस जगह घटना हुई, वहां एक कार खड़ी थी. उस कार में कुछ लोग सवार थे. इन्हीं लोगों ने हाईवा चालक को निर्देश दिया कि काम में बाधा बनने वाले सीओ को कुचल डालो. सीओ ने राहे ओपी में हाईवा के मालिक जसवंत कुमार, हाईवा चालक और अन्य एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, कार सवार सभी लोग वहां से फरार हो गये.

Also Read: झारखंड में Sand mafia बेखौफ, रातभर बालू तस्करी से सोना हुआ मुश्किल,CM हेमंत सोरेन को भेजा त्राहिमाम संदेश
राहे-बुडू सड़क पर अवैध रूप से हो रही थी बालू की ढुलाई

सीओ ने बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि राहे-बुंडू सड़क मार्ग से चिप्स और बालू की अवैध रूप से ढुलाई हो रही है. इसी सूचना के आधार पर वह अपने कार्यालय के बाहर सड़क पर गये थे. एक हाईवा को रोककर उन्होंने पूछताछ शुरू की, तो एक सफेद कार में दो लोग आये. कार में सवार लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और हाईवा चालक से कहा कि इसे कुचलकर निकल जाओ. हालांकि, अंचल अधिकारी ने किसी तरह अपनी जान बचायी. इसके बाद हाईवा चालक वहां से फरार हो गया.

Also Read: Giridih News : बालू तस्करी को लेकर छापामारी से लौट रही टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों को लगी चोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >