सैनिक सेवा परिषद ने विरोध रैली निकाली

खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पोखरटोली में हुए सेना के जवान की पत्नी से गैंगरेप मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं.

नामकुम.

खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पोखरटोली में हुए सेना के जवान की पत्नी से गैंगरेप मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद ने विरोध रैली निकाली. सदाबहार चौक से शुरू हुई रैली के दौरान दोषियों पर कार्रवाई करने व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गयी. रैली में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. सदस्यों ने कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिससे सैनिकों व पूर्व सैनिकों में आक्रोश है. सैनिक देश की सेवा में घर छोड़कर सीमा पर तैनात रहते हैं और उनके परिजनों के साथ घिनौना हरकत हो रहा है. गौरतलब है कि 27 मई की देर रात पोखरटोली में जवान की पत्नी को बंधक बनाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया. महिला के कपड़े फाड़े व मोबाइल तोड़ दी थी. घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया. एसएसपी व ग्रामीण एसपी भी जांच करने घटनास्थल पहुंचे थे, परंतु अबतक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >