शत प्रतिशत रहा आरटीसी उवि का रिजल्ट

शत प्रतिशत रहा आरटीसी उवि का रिजल्ट

रांची : पीएचइडी बूटी स्थित आरटीसी उवि रांची का मैट्रिक रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. 150 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 117 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और शेष द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. फिजा फिरदौस ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर रांची जिले में सातवां रैंक व विद्यालय टॉपर बनी.

रिषभ कुमार 94.5 प्रतिशत लाकर द्वितीय, राहुल कुमार 94.4 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय और मो बेलाल व रोशन कुमार महतो ने 94 प्रतिशत अंक लाकर चौथा, अभिजीत कुमार महतो ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पाचंवा स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के निदेशक डॉ रूद्रनारायण महतो व विद्यालय की प्राचार्या शांति कुमारी ने सफल परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >