रोहितश्य रॉय झारखंड के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त, अधिसूचना जारी

Rohitashya Roy: झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने 14 जून को इस्तीफा दे दिया था. सरकार ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट के वकील रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है. पढ़ें, पूरी खबर

Rohitashya Roy, रांची : झारखंड से रविवार को एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के वर्तमान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने 14 जून को इस्तीफा दे दिया, जिसेल राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. राजीव रंजन के इस्तीफे के तुरंत बाद खाली हुए इस संवैधानिक और बेहद महत्वपूर्ण पद पर नई नियुक्ति भी कर दी गई है. झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. विधि विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना (Notification) भी जारी कर दी गई है, जिसके बाद नए महाधिवक्ता के पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

राज्यपाल ने संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की अधिसूचना

विधि विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह महत्वपूर्ण निर्णय भारत के संविधान के अनुच्छेद-165(1) के तहत लिया गया है. इस अनुच्छेद में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड के राज्यपाल ने नए महाधिवक्ता की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगाई है. अधिसूचना में साफ तौर पर स्पष्ट किया गया है कि राज्यपाल ने निवर्तमान महाधिवक्ता राजीव रंजन के त्याग-पत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर लिया है. इसके साथ ही, प्रतिष्ठित अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर अगले आदेश तक के लिए झारखंड राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाता है.

Also Read: Jharkhand T20 League 2026: कौन टॉप पर, कौन सबसे नीचे? यहां देखें पूरी पॉइंट्स टेबल

हाईकोर्ट के प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं रोहितश्य रॉय

झारखंड के नए महाधिवक्ता बनाए गए रोहितश्य रॉय झारखंड उच्च न्यायालय के एक बेहद सम्मानित और अनुभवी अधिवक्ता हैं. कानून के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ और विभिन्न पेचीदा कानूनी मामलों में उनकी उत्कृष्ट पैरवी के लिए उन्हें जाना जाता है. अब उन पर झारखंड सरकार के मुख्य विधिक सलाहकार के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी होगी. वह अदालत में राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे और विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर सरकार को अपनी विशेषज्ञ राय देंगे. इस बड़े बदलाव के बाद विधि विभाग और झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के बीच नए महाधिवक्ता को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

Also Read: Ranchi: अदिति का एक माह बाद भी सुराग नहीं, गुस्साये लोगों ने कोकर चौक किया जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >