रोहित हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई करें : किशुन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष किशुन दास ने परिजनों से की मुलाकात

रातू.

थाना क्षेत्र के लहना गांव में दलित युवक रोहित मिर्धा की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक किशुन दास ने शुक्रवार को लहना गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. श्री दास ने मृतक के पिता उदित मिर्धा और माता मिनी देवी से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. कहा कि रोहित की हत्या बेहद निंदनीय और अमानवीय घटना है. ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. श्री दास ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर कांड की त्वरित व निष्पक्ष जांच कराने और सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का आश्वासन दिया. श्री दास ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भाजपा हरसंभव प्रयास करेगी. मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम, प्रदेश महामंत्री प्रभात भुइंया, रंजन पासवान व ग्रामीण उपस्थित थे.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष किशुन दास ने परिजनों से की मुलाकातB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >