रोहिणी में सेवानिवृत्त कर्मी विजय सिंह को दी विदाई

खलारी की रोहिणी कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्मी विजय सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सहकर्मियों ने उनके सुखद भविष्य की कामना की।

खलारी. रोहिणी कॉलोनी स्थित क्लब परिसर में रविवार को एक विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त कामगार विजय सिंह को विदाई दी गयी. कार्यक्रम में सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. समारोह में मुख्य रूप से मैनेजर विकास चौधरी एवं केपी नायक उपस्थित थे. सबसे पहले अधिकारियों ने विजय सिंह को माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. इसके बाद उपस्थित कर्मचारियों ने भी उपहार देकर उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की.इस मौके पर सुधीर सिंह, संतोष सिंह, रामा उरांव, अभय नारायण, सूरज प्रधान मुंडा, राकेश उरांव, अनिल सिंह, देवेंद्र साहू, अरुण साहू, बालेश्वर महतो, लोकनाथ महतो, गुड्डू साहू, दीपक साहू और दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में सहकर्मी और शुभचिंतक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dinesh pandey

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >