रॉकमैंस प्रीमियर लीग: सनराइजर्स और वॉरियर्स जीते

रॉकमैंस प्रीमियर लीग: सनराइजर्स और वॉरियर्स जीते

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में रविवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सनराइजर्स ने स्मैशर्स को 83 रनों से हराया. अविनाश मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाये. इसमें अविनाश ने 95, नुमन ने 56 रनों की पारी खेली. श्रेया ने दो विकेट लिये. जवाब में स्मैशर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी. इसमें रोहित ने 63 रन बनाये. कृष्णा ने तीन, रौनक व राज ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे मैच में वॉरियर्स ने नाइट राइडर्स को सात विकेट से पराजित किया. साकेत मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन बनाये. इसमें संजय ने 63 रनों की पारी खेली. जितेंद्र ने तीन विकेट लिये. जवाब में वॉरियर्स ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीता. इसमें साकेत ने 76, जितेंद्र ने 23, दिनेश ने नाबाद 23 रन बनाये. दीपांशु ने दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >