बगैर संकेत लगाये ही किया जा रहा सड़क निर्माण, दुर्घटना की आशंका

सिल्ली बुंडू मार्ग पर फोरलेनिंग का काम जोरों पर है लेकिन सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग निर्माण कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं.

सिल्ली. सिल्ली बुंडू मार्ग पर फोरलेनिंग का काम जोरों पर है लेकिन सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग निर्माण कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं. काम के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के सुविधा के लिए बिना कोई सूचना अथवा संकेत लगाये ही काम कर रहे है. दो-दो पुल का निर्माण हो रहा है. डायवर्सन बनाये गये हैं, लेकिन डायवर्सन का बोर्ड नहीं लगाया गया है. इसके अलावा भी कहीं भी खतरे के संकेत, कार्य प्रगति पर है. जैसी कोई भी सूचना नहीं लगायी गयी है. इस कारण रात को अंधेरे में भी वाहनों को काफी असुविधा हो रही है. डायवर्सन के संकेत के अभाव में वाहन एवं आने जाने वाले लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

पहले भी हो चुकी है मौत :

इससे पहले भी इसी सड़क के निर्माण में करीब तीन साल पहले पात्रहातु के समीप किसी खतरे के संकेत के अभाव में एक तेज गति से आ रही बाइक पुल में गिर गयी थी, इससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी. फिर से संकेतों के डिस्प्ले में लापरवाही बरती जा रहीं है. ऐसे ही रहा तो फिर से इस तरह की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >