जेहलीटांड पुल के पास सड़क धंसी, आवागमन बाधित

खलारी के जेहलीटांड पुल के पास सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थानीय युवाओं ने मरम्मत की, ग्रामीणों ने प्रशासन से रेलिंग लगवाने की मांग की है।

खलारी. खलारी के जेहलीटांड स्थित सोनाडुबी नदी के पुल के पास करकट्टा-धमधमिया मार्ग बारिश के कारण धंस गया. सड़क धंसने से वहां गहरी दरारें पड़ गयी हैं, जिससे आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है. सड़क धंसने के बाद कोई बड़ी अनहोनी न हो, इसे देखते हुए स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाई.

क्षेत्र के युवा आयुष कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, चीकू कुमार, हिमांशु कुमार, हैदर खान, अनूप सिंह और अनमोल सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला. इन युवाओं ने गड्ढे में ईंट-पत्थर डाल कर अस्थायी रूप से सड़क की मरम्मत की, ताकि राहगीर सुरक्षित आ-जा सकें.

ग्रामीणों के अनुसार, जेहलीटांड पुल का निर्माण वर्ष 2008-09 में हुआ था. तब पुल के दोनों छोर पर कंक्रीट की रेलिंग बनायी गयी थी, जिसे हाल ही में लोहे की रेलिंग से बदला गया है. हालांकि, पुल के दोनों तरफ उतरने वाली सड़क पर शुरुआत से ही कोई रेलिंग नहीं है, जो राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है.

सीसीएल प्रबंधन से अविलंब रेलिंग बनाने की गुहार

विश्रामपुर की मुखिया दीपमाला कुमारी, रितेश सिंह, अनूप प्रियदर्शी और अनमोल सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि रेलिंग के अभाव में पुल की चढ़ाई और ढलान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने बताया कि सड़क से नीचे खाई में गिरने का डर हमेशा बना रहता है. ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन और खलारी प्रशासन से अविलंब सड़क के किनारों पर रेलिंग लगवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >