रांची के बुढ़मू में ट्रैक्टर ने लिया मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में, 1 की मौत

अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार अशोक लोहार और अमर लोहार को अपने चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही अशोक लोहार की मौत हो गई. जबकि अमर लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया

बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार छापर निवासी अशोक लोहार 35 वर्ष चुरूगढ़ा से शुक्रवार बाजार करके मोटरसाइकिल से अपने साथी अमर लोहार 30 वर्ष के साथ अपने घर वापस आ रहे थे.

Also Read: जमशेदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कामगार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

इसी दौरान छापर से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार अशोक लोहार और अमर लोहार को अपने चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही अशोक लोहार की मौत हो गई. जबकि अमर लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल अमर लोहार को पास के अस्पताल में पहुंचाया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत को कराया और शव को बुढ़मू थाना लाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >