Jharkhand Road Accident: रांची के मेन रोड में कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत, दो की हालत गंभीर

रांची के मेन रोड में देर रात कार और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है. अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Jharkhand Road Accident: राजधानी रांची में तेज तफ्तार का कहर देखने को मिला है. दरअसल, रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के सामने कार और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें घटनास्थल पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार कर्बला चौक के रहने वाले शमशाद अपने बेटे जैद और बेटी जिकरा के साथ अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. जहां से वे स्कूटी में सवार होकर घर की ओर वापस लौट रहे थे. इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी दो भागों में बंट गया और मौके पर ही कार सवार व्यक्ति कुमार शिवांश और स्कूटी सवार शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 8 वर्षीय मो. जैद और 10 वर्षीय जिकरी परवीन शामिल है. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि इलाके में किसी तरह का कोई हंगामा ना हो. पुलिस अधिकारी भी मौके पर घटना का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहे है.

Also Read: गिरिडीह पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 24 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >