रांची में रिसालदार बाबा का उर्स 13 से 18 अक्टूबर तक, दिल्ली-मुंबई के कव्वालों का होगा मुकाबला

Risaldar Baba Urs 2022: 16 अक्टूबर को उर्स के चौथे दिन कमेटी के महासचिव मोहम्मद फारूक के रिसालदार नगर स्थित आवास से शाही संदल व चादर निकाली जायेगी. इससे पूर्व दिन के 2 बजे दिल्ली के कव्वाल चांद कादरी और मुंबई के कव्वाल मुराद आतिश के बीच कव्वाली होगी. इसके बाद शाम 4 बजे चादर पेश की जायेगी.

Risaldar Baba Urs 2022: रिसालदार बाबा का उर्स इस वर्ष 13 से 18 अक्टूबर के बीच होगा. इसमें कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. 16 एवं 17 अक्टूबर को उर्स मैदान में कव्वाली का प्रोग्राम होगा. 17 एवं 18 अक्टूबर को दिल्ली के कव्वाल चांद कादरी और मुंबई के कव्वाल मुराद आतिश के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा.

13 अक्टूबर को शाही संदल व चादरपोशी

इससे पहले 13 अक्टूबर (गुरुवार) को शाम 4:30 बजे शाही संदल व चादरपोशी होगी. इससे पहले सुबह 8 बजे परचम-पुसाई (धार्मिक झंडा लगाना) होगी. इसी के साथ 5 दिवसीय उर्स का आगाज होगा. रिसालदार बाबा कमेटी के सदर हाजी रऊफ गद्दी के डोरंडा के ग्वालाटोली स्थित मकान में चादर निकालने से पूर्व विभिन्न रस्मों को अदा किया जायेगा.

Also Read: रिसालदार बाबा की दरगाह पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी, झारखंड में सुख-समृद्धि की मांगी दुआएं
स्थानीय कव्वाल पेश करेंगे कव्वाली

इस समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. स्थानीय कव्वालों की ओर से कव्वाली पेश की जायेगी. इसके बाद चादर निकलेगी, जो डोरंडा के विभिन्न इलाकों से होते हुए मजार शरीफ पहुंचेगी. यहां पूरे अकीदत के साथ चादरपोशी की जायेगी. इसके बाद अन्य लोग चादरपोशी करेंगे. 14 अक्टूबर (शुक्रवार) को शाम 6:30 बजे से कव्वाली का कार्यक्रम रखा गया है.

शहंशाह ब्रदर्स के बीच होगा मुकाबला

कौसर जानी, कलाम नाजा वारसी, आरिफ नवाज, जबीउल्लाह जानी, आजाद अली वारसी के अलावा शहंशाह ब्रदर्स के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा. शनिवार 15 अक्टूबर को उर्स के तीसरे दिन खानकाही कव्वाली का प्रोग्राम रात 8:30 बजे से होगा. इसमें कौसर जानी समेत अन्य कव्वाल हिस्सा लेंगे.

16 अक्टूबर को शाम चार बजे पेश की जायेगी चादर

रविवार 16 अक्टूबर को उर्स के चौथे दिन कमेटी के महासचिव मोहम्मद फारूक के रिसालदार नगर स्थित आवास से शाही संदल व चादर निकाली जायेगी. इससे पूर्व दिन के 2 बजे दिल्ली के कव्वाल चांद कादरी और मुंबई के कव्वाल मुराद आतिश के बीच कव्वाली होगी. इसके बाद शाम 4 बजे चादर पेश की जायेगी.

कुल व फातिया खानी और मिलाद शरीफ

सोमवार 17 अक्टूबर को उर्स के अंतिम दिन सुबह की नमाज के बाद कुल व फातिया खानी और मिलाद शरीफ होगी. जोहर की नमाज से पहले दिन के 2:30 बजे लंगर बांटा जायेगा. इसके बाद तिलावत ए पंच सूरा होगी और बाबा के रूह-ए-पाक को इसाले शबाद किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >