पैसे नहीं देने पर रिम्स के डॉक्टर ने ऑपरेशन रोका, भुक्तभोगी ने मंत्री बन्ना गुप्ता से की शिकायत

जमशेदपुर की बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर-3 निवासी सुनील कुमार ने रिम्स के डॉक्टर पर उनकी बच्ची के ऑपरेशन के लिए 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बच्ची ऑपरेशन थिएटर में थी

जमशेदपुर की बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर-3 निवासी सुनील कुमार ने रिम्स के डॉक्टर पर उनकी बच्ची के ऑपरेशन के लिए 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बच्ची ऑपरेशन थिएटर में थी और डॉक्टर पैसे मांग रहे थे. उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें लौटा दिया. भुक्तभोगी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कार्यालय में इसकी शिकायत की है.

इधर, मंत्री के आप्त सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में जब रिम्स के अधीक्षक से फोन पर बात की, तो उन्होंने ऐसे किसी मामले से इनकार कर दिया. साथ ही आश्वासन दिया कि परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर आयें, उसका इलाज किया जायेगा.

मंत्री को दी गयी लिखित शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि 19 अक्तूबर को उनकी बेटी प्रियंका के पेट में दर्द हुआ, तो वे उसे एमजीएम अस्पताल ले गये. वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स जाने की सलाह दी. दो नवंबर को रिम्स में जांच के बाद बच्ची को भर्ती कर ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. पांच नवंबर को बच्ची को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया. वहां करीब तीन घंटे रखने के बाद ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने 30 हजार की मांग की. जब सुनील ने पैसे देने से इनकार किया, तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >