RIMS के नये डायरेक्टर की दो टूक, डॉक्टर समय पर आएं, मैं भी समय पर आऊंगा

रिम्स झारखंड राज्य की सबसे बड़ी मेडिकल संस्था है. प्रभात खबर के चीफ रिपोर्टर राजीव पांडेय ने रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार से बातचीत की और पूछा की आने वाले समय में उनकी कार्य योजनाएं क्या है और वो रिम्स की बेहतरी के लिए क्या करेंगे

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के नए निदेशक डॉक्टर राजकुमार बरुआ ने रिम्स में योगदान दे दिया है. आपको बता दें रिम्स झारखंड राज्य की सबसे बड़ी मेडिकल संस्था है. प्रभात खबर के चीफ रिपोर्टर राजीव पांडेय ने रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार से बातचीत की और पूछा की आने वाले समय में उनकी कार्य योजनाएं क्या है और वो रिम्स की बेहतरी के लिए क्या करेंगे

प्रश्न : रिम्स राज्य की सबसे बड़ी मेडिकल संस्था है, जिसपर लोगों का विश्वास है, आप इस संस्था को कहां तक ले जाना चाहते हैं ?

उत्तर: रिम्स के सामने कई चुनौतियां हैं, सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक को अपग्रेड करना है. ऑन्कोलॉजी सेंटर की जो परेशानियां हैं उसे भी दूर करना है. कुछ नई बिल्डिंग बन रही हैं, गर्ल्स हॉस्टल की क्राइसिस के लिए भी कुछ सॉल्यूशन निकाला जाएगा. खाली पड़े फैकिल्टी पोजिशन को भी भरना है. जल्द ही अपॉइंटमेंट्स की जाएगी. साथी ही सबसे ज्यादा इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि डॉक्टर अपना समय मरीजों को दें, और इसका पालन मैं भी करूंगा.

प्रश्न : रिम्स में सबसे बड़ी चुनौती होती है, समय पर डॉक्टर की उपलब्धता, इसके अलावा डॉक्टरों में निजी प्रैक्टिस करने की भी बात सामने आती रहती है, इसपर लगाम कैसे लगेगी ?

उत्तर: मैंने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और अपने काम करने के तरीके से अवगत कराया. विभागाध्यक्षों को स्पष्ट किया कि समय के पाबंद नहीं होंगे तो तकलीफ का सामना करना पड़ेगा. मैंने सामान्य दिनों में फैकल्टी से मिलने का समय दोपहर तीन से चार का निर्धारित किया.

जानिए रिम्स संस्थान के बारे में

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) भारत के झारखंड की राजधानी रांची में रांची विश्वविद्यालय का एक मेडिकल संस्थान है. कॉलेज झारखंड विधानसभा के एक अधिनियम के तहत स्थापित एक स्वायत्त निकाय है और राज्य और भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक है.

संस्थान की स्थापना 1960 में हुई थी और इसे मूल रूप से भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नाम पर राजेंद्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल कहा जाता था. मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरवरी 1965 में अस्तित्व में आया. डॉ. एन.एल. मित्रा कॉलेज के पहले प्रिंसिपल थे. संस्थान का नाम बदलने के बाद डॉ. के.पी. श्रीवास्तव इसके पहले निदेशक थे. वर्तमान में रिम्स अपने अपग्रेडेशन को लेकर सुर्खियों में है. संस्थान मरीजों को आवश्यक दवाओं के साथ-साथ निःशुल्क चिकित्सा सेवा भी प्रदान करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >