Ranchi News : रिम्स : हॉस्टल और पोस्टमार्टम परिसर होगा अलग, लगाया जायेगा गेट

गर्ल्स हॉस्टल और पोस्टमार्टम वाली सड़क के पास गेट लगाया जा रहा है. गेट लगाने के लिए मिट्टी की खुदाई हो रही है.

रांची. रिम्स में अस्पताल और प्रशासनिक परिसर को अलग करने के बाद अब हॉस्टल व पोस्टमार्टम परिसर को भी अलग किया जा रहा है. इसके लिए गर्ल्स हॉस्टल और पोस्टमार्टम वाली सड़क के पास गेट लगाया जा रहा है. गेट लगाने के लिए मिट्टी की खुदाई हो रही है. गेट लगने के बाद यहां से वाहनों का प्रवेश बंद हो जायेगा. रिम्स प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह नयी व्यवस्था की जा रही है. इससे अनावश्यक लोगों की आवाजाही पर रोक लगेगी. इधर, दुर्गा मंदिर के पास बन रहे मुख्य द्वार के निर्माण की गति धीमी है. निर्माण कार्य के कारण एक साइड की सड़क से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, एसबीआइ के पास एक छोटा गेट खोला गया है, जिससे पैदल आने वाले लोगों की परेशानी थोड़ी कम हुई है.

गर्ल्स हॉस्टल की दीवार होगी ऊंची

गर्ल्स हॉस्टल में तब्दील हुए ब्वाॅयज हॉस्टल नंबर दो की दीवार को ऊंचा किया जायेगा. कंटीले तार भी लगाये जायेंगे. स्टूडेंट एंड डीन वेलफेयर डॉ शिव प्रिये ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है. वहीं, पुराने गर्ल्स हॉस्टल को अपग्रेड भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >