Ranchi News : सीआइडी के पूर्व आइजी रंजीत प्रसाद का निधन

Ranchi News : सीआइडी से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक रंजीत प्रसाद का मंगलवार की देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया. उन्हें सेमफोर्ड अस्पताल में भरती कराया गया था

रांची. सीआइडी से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक रंजीत प्रसाद का मंगलवार की देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया. उन्हें सेमफोर्ड अस्पताल में भरती कराया गया था. सूचना मिलने पर डीआइजी नौशाद आलम, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित काफी लोग उनके परिवार को सांत्वना देने और अंतिम दर्शन के लिए सेमफोर्ड अस्पताल पहुंचे. उनका शव सेमफोर्ड के शीत गृह में रखा गया है, क्योंकि उनकी छोटी बेटी लंदन में है. वह गुरुवार दो बजे तक भारत पहुंचेंगी. उनके आने के बाद दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को घर लाया जायेगा. कुछ महीने पूर्व उनकी हार्ट की सर्जरी भी हुई थी. रंजीत प्रसाद वर्ष 2010-13 के बीच रांची के सिटी एसपी भी रहे थे.

मंगलवार को प्रभारी डीजीपी को शुभकामना देने पहुंचे थे

डीआइजी नौशाद आलम ने बताया कि रंजीत प्रसाद अपने कुछ पूर्व सहपाठियों के साथ मंगलवार को प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता को शुभकामना देने गये थे. घर में रात में खाना खाने के बाद उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की बात की, जिसके बाद उन्हें सेमफोर्ड लाया गया, वह डॉ दीपक गुप्ता की देखरेख में थे. चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >