रांची, हटिया व मुरी स्टेशन में आरक्षण टिकट काउंटर खुले

रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर शुक्रवार से खुल गये. रांची रेल डिवीजन के रांची, हटिया व मुरी स्टेशन स्थित आरक्षण टिकट काउंटर से लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टिकट लिया.

रांची : रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर शुक्रवार से खुल गये. रांची रेल डिवीजन के रांची, हटिया व मुरी स्टेशन स्थित आरक्षण टिकट काउंटर से लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टिकट लिया. रांची रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट लेने के लिए दो काउंटर खुले. यहां टिकट काउंटर सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे व दोपहर 2.30 बजे से रात 8.00 बजे तक खुला रहा. हटिया रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट लेने के लिए एक काउंटर खोला गया. यहां भी सुबह 8.00 से दोपहर 2.00 बजे व दोपहर 2.30 बजे से रात 8.00 बजे तक टिकट दिया गया. वहीं मुरी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट लेने के लिए एक काउंटर खोला गया. यहां सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक लोगों को टिकट दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >