रांची विवि ऑडिट रिपोर्ट, एकेडमिक काउंसिल व सीनेट के मिनट्स जारी करे : आजसू

रांची विवि में पिछले 10 वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट के साथ एकेडमिक काउंसिल व सीनेट के मिनट्स को सार्वजनिक करने की मांग आजसू ने की है.

रांची. रांची विवि में पिछले 10 वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट के साथ एकेडमिक काउंसिल व सीनेट के मिनट्स को सार्वजनिक करने की मांग आजसू ने की है. इस बाबत मंगलवार को आजसू के विवि अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विवि के रजिस्ट्रार विनोद नारायण को मांग पत्र सौंपा है. श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से रांची विवि द्वारा छात्र-छात्राओं के कल्याण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कितनी राशि प्राप्त हुई और कितनी खर्च हुई. इसके अलावा मिनट्स को विवि वेबसाइट पर अपलोड करना चाहिए. रजिस्ट्रार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि कुलपति और वित्त समिति के समक्ष उनकी मांगें रखी जायेंगी. शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिये जायेंगे. मौके पर मदन महतो, आकाश नयन, प्रियांशु शर्मा, मंजीत, संजीव, रोहित राजहंस, विशाल कुमार यादव, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >