पिपरवार. पिपरवार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी रंथु करमाली को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि रंथु करमाली पर पिपरवार थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. वर्ष 2019 में उसके खिलाफ रेप का गंभीर आरोप है. लगातार फरार रहने के कारण अदालत को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करना पड़ा.
सात साल से फरार रेप केस का आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार वारंटी. | Prabhat Khabar Network
Copied link
पिपरवार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत सात साल से फरार चल रहे रेप के आरोपी रंथु करमाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।