रांची से राजेश कुमार झा की रिपोर्ट
Ranchi News: देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाली नौ विमान मौसम खराब होने के कारण देर से आया. तेज बारिश और खराब दृश्यता के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ.
हैदराबाद-रांची फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट, जो रात 8:30 बजे पहुंचने वाली थी, वो खराब मौसम की वजह से कोलकाता डायवर्ट कर दी गई. यह विमान देर रात 12:30 बजे आने की जानकारी दी गई.
कई उड़ानें देरी से पहुंचीं
देर से आने वाली उड़ानों में इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-रांची फ्लाइट शाम 4:35 बजे की जगह 5:32 बजे, कोलकाता-रांची 5:45 बजे की जगह 6:10 बजे और चेन्नई-रांची 7:10 बजे की जगह 9:30 बजे पहुंची. इसी तरह पटना-रांची, बेंगलुरु-रांची और अन्य फ्लाइट्स भी तय समय से देर से रांची पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.
एयरलाइंस ने बताई वजह
एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार तेज बारिश और खराब मौसम के कारण उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हुई, जिससे अधिकांश फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से लेट हुई.
इसे भी पढ़ें: अनगड़ा में नल जल योजना में भारी लूट! 11 मई को रांची में विशाल धरना देगी भाजपा
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर अनगड़ा में मना जश्न
