भाजपाइयों ने पिपरवार में मनाया जश्न

जीत पर सोमवार को पिपरवार में झालमुढ़ी व रसोगुल्ला बांटे.

पिपरवार. पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर सोमवार को पिपरवार में झालमुढ़ी व रसोगुल्ला बांटे. पिपरवार मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए बचरा चार नंबर चौक पर बारिश की परवाह न करते हुए भीगते हुए जम कर आतिशबाजी की. जमकर जय श्रीराम के नारे लगाये. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी. सांसद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत विश्वास, परिश्रम और सुशासन पर मुहर है. मौके पर रामलाल महतो, रीना देवी, अर्जुन महतो, लक्ष्मण मंडल, धनराज भोक्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >