Video: रांची बनारस वन्दे भारत ट्रेन का कितना होगा किराया, PM मोदी करेंगे 12 मार्च को ऑनलाइन शुभारंभ

बनारस से रांची आनेवाले यात्रियों को नाश्ता की सुविधा नहीं मिलेगी. बनारस से रांची का किराया 2675 रुपये खाना के साथ और बिना भोजन के 2325 रुपये है.

रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. रांची से यह ट्रेन सुबह 5.10 बजे खुलेगी व बनारस दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी. रांची से बनारस का सफर 7.50 घंटे का होगा. रांची से बनारस के लिए इस ट्रेन का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया नाश्ता व भोजन के साथ 2725 रुपये व बिना नाश्ता और भोजन के 2325 रुपये है. वहीं, चेयरकार का किराया नाश्ता व भोजन के साथ 1505 व बिना नाश्ता व भोजन के 1160 रुपये है. वहीं, बनारस से रांची आनेवाले यात्रियों को नाश्ता की सुविधा नहीं मिलेगी. बनारस से रांची का किराया 2675 रुपये खाना के साथ और बिना भोजन के 2325 रुपये है. वहीं, चेयरकार का किराया 1450 रुपये भोजन के साथ व बिना भोजन के 1160 रुपये है. डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि 12 मार्च को पूरे देश में 10 जगहों पर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >