रांची यूनिवर्सिटी के जॉब फेयर में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने दिया इंटरव्यू, 105 चयनित

रांची विवि में पहली बार आयोजित जॉब फेयर में 33 विद्यार्थियों को ऑन स्पॉट ऑफर लेटर मिला. 17 कंपनियों ने 728 पदों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया, जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए.

रांची विवि के पहले जॉब फेयर में 33 विद्यार्थियों को ऑन स्पॉट ऑफर लेटर

रांची विवि में पहली बार जॉब फेयर, 33 विद्यार्थियों को मिला ऑन स्पॉट ऑफर

17 कंपनियों ने 728 पदों के लिए चलाया प्लेसमेंट ड्राइव, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया इंटरव्यू में हिस्सा

संजीव सिंह की रिपोर्ट

रांचीः रांची विवि प्लेसमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को पहली बार जॉब फेयर का आयोजन किया गया. इसमें 17 कंपनियों ने 728 पदों पर नियुक्ति के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया. 12 कंपनियों ने विवि के प्लेसमेंट सेल में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया, जबकि पांच कंपनियों ने ऑनलाइन इंटरव्यू किया. जॉब फेयर के लिए विवि के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 300 से अधिक विद्यार्थी इंटरव्यू में शामिल हुए. इनमें 105 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जबकि 132 विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया. वहीं, 33 विद्यार्थियों को ऑन स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किया गया.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी में 44,790 विद्यार्थियों के लिए 1353 शिक्षक, अधिकारियों के 53 पद स्वीकृत

सुबह से लगी रही विद्यार्थियों की भीड़

बेसिक साइंस भवन स्थित प्लेसमेंट सेल में सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ जुटी रही. कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के निर्देशन में डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू और प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सुमित कुमार डे की देखरेख में जॉब फेयर का संचालन किया गया. चयनित विद्यार्थियों को 15 हजार से 60 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा. विभिन्न कंपनियों में बैक ऑफिस, टेलीकॉलर, डाटा एनोटेशन, कस्टमर सपोर्ट, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस ऑपरेशन, बिजनेस डेवलपमेंट, बिजनेस कंसल्टेंट, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, टेक्निकल सपोर्ट और डिजिटल कस्टमर स्पेशलिस्ट जैसे पदों पर नियुक्तियां होंगी.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

रांची समेत कई शहरों में मिलेगी नौकरी

विद्यार्थियों का चयन रांची, गुड़गांव, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद समेत देश के विभिन्न हिस्सों में नियुक्ति के लिए किया गया है. इस अवसर पर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. एमसी मेहता, डॉ. जीसी साहू सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

जॉब फेयर में बजाज कैपिटल, शैप एआई, निंबस, आउटर ऑर्बिट, इंटरेक्ट एआई, कल्याणी सॉल्यूशन, टेलीपरफॉर्मेंस, विकास टेकहेक, प्रोटोएक्ट डिजिटल, कोरिजो एडुटेक, प्लानेटस्पार्क, वेइवा इनोवेशन, कंसेंट्रिक्स, एपेक्सर एनालिटिक, डेक्कन सर्विस, स्टार हेल्थ और आयुदा सॉल्यूशन समेत 17 कंपनियों ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें- रांची में अब आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, बड़गाई में बनेगा बर्थ कंट्रोल सेंटर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >