रांची विवि. आज से चलायेगा आठ दिवसीय ऑनलाइन कोर्स

रांची विवि. आज से आठ दिवसीय ऑनलाइन कोर्स

रांची : रांची विवि. आज से आठ दिवसीय ऑनलाइन कोर्स रांची. रांची विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र द्वारा आठ दिवसीय ऑनलाइन कोर्स 24 से 31 अगस्त तक चलाया जायेगा़ एचआरडीसी निदेशक डॉ ज्योति कुमार ने बताया कि कोविड-19 के कारण यूजीसी ने प्राध्यापकों के लिए ऑनलाइन ओरिएंटेशन एवं रिफ्रेशर कोर्स चलाने का निर्देश दिया है़

पहले दिन एक वेबिनार होगा़ इसके मुख्य संरक्षक रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय और संरक्षक प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार होंगे. की-नोट आइआइटी कानपुर के डॉ मनोज कुमार हरबोला, डॉ पीएस मंजुला और डॉ रितेश कुमार होंगे. इस कोर्स में 39 प्राध्यापक शामिल होंगे़

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >