Ranchi Traffic Updates : कोकर और लालपुर के बीच लगा जाम, बरियातु में है ये हाल
Copied link
Ranchi Traffic Updates : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है. दरअसल, जगह-जगह पर दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल बनाये जा रहे हैं. जिनकी वजह से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है. दुर्गा पूजा को लेकर कैसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, यहां पढ़ें सबसे पहले..
1:37 AM. 29 Sept 221:37 AM. 29 Sept
बहूबाजार से सुजाता चौक जाने वाले रास्ते में हेवी ट्रैफिक
बहूबाजार से सुजाता चौक जाने वाले रास्ते में हेवी ट्रैफिक है. आमतौर पर जितनी भीड़ इस रास्ते में होती है, अभी उससे ज्यादा भीड़ है.
1:37 AM. 29 Sept 221:37 AM. 29 Sept
कोकर और लालपुर के बीच लगा जाम
अगर कोकर से लालपुर की ओर जा रहे हैं, तो वैकल्पिक रास्ता चुनें. इस वक्त लालपुर में ट्रैफिक जाम है. इसलिए इस रास्ते से जाने से बचें. वहीं, अगर आप बूटी मोड़ से बरियातु की ओर जा रहे हैं, तो परेशानी की कोई बात नहीं है. ट्रैफिक सामान्य है.
8:45 PM. 28 Sept 228:45 PM. 28 Sept
कोकर से बरियातू जाने के लिए ले इन रूट का सहारा
दुर्गा पूजा में भीड़ से बचना हो तो कोकर से बरियातू जाने के लिए तीन रूट है. पहला चेशायर होम रोड के माध्यम से अगर जाएंगे तो ट्रैफ़िक नहीं मिलेगी. यह अब सबसे अच्छा मार्ग है जाने के लिए. वहीं, जोड़ा तालाब रोड के माध्यम से जाते हैं तो 15 मिनट का समय लगेगा. हमेशा की तरह यहां कुछ ट्रैफ़िक का सामना करना पड़ सकता है. अगर हजारीबाग रोड और चेशायर होम रोड के माध्यम से जाएंगे तो 15 मिनट का समय लगेगा. यहां भी हमेशा की तरह कुछ ट्रैफ़िक मिलेगी.
8:45 PM. 28 Sept 228:45 PM. 28 Sept
पंडालों के आसपास शक्ति कमांडो तैनात
दुर्गाेत्सव के दौरान मनचलों पर लगाम लगाने के लिए शहर के विभिन्न पूजा पंडालों व उसके आसपास 40 शक्ति कमांडो तैनात रहेंगी. रांची पुलिस की ओर से शक्ति कमांडो को महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ व अन्य घटनाएं रोकने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. शक्ति कमांडो को 20 स्कूटी सौंपी गयी. इसके जरिये शक्ति कमांडो विभिन्न पूजा पंडालों में भ्रमणशील रहेंगी. एक स्कूटी पर दो-दो शक्ति कमांडो सवार रहेंगी. सभी को मोबाइल व वायरलेस सेट भी दिया गया है, जिसके जरिये वे सिटी कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी.
8:45 PM. 28 Sept 228:45 PM. 28 Sept
वाहनों को किया जा रहा कर्बला चौक की ओर डायवर्ट
रांची में इन दिनों लंबे समय से जाम की स्थिति से जूझ रहे कांता टोली चौक पर यातायात की समस्या को दूर करने के लिए यातायात विभाग ने विशेष योजना लागू की है. नई योजना के तहत बिरसा चौक, सुजाता चौक और मुंडा चौक से आने वाले ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा को बहू बाजार चौक से कर्बला चौक की ओर डायवर्ट किया जा रहा है.
7:03 PM. 28 Sept 227:03 PM. 28 Sept
दुर्गा पूजा को लेकर कैसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था
राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है. दरअसल, जगह-जगह पर दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल बनाये जा रहे हैं. पूजा पंडालों के आसपास सड़कों पर तोरणद्वार भी बने हैं, जिनकी वजह से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है. स्थिति ऐसी है कि लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है. सुबह और शाम को तो राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ जा रही हैं. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस चाक-चौबंद है और इसे लेकर कई तरह के इंतजाम किये जा रहे हैं. दुर्गा पूजा को लेकर कैसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, यहां पढ़ें सबसे पहले…
मुख्य बातें
Ranchi Traffic Updates : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है. दरअसल, जगह-जगह पर दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल बनाये जा रहे हैं. जिनकी वजह से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है. दुर्गा पूजा को लेकर कैसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, यहां पढ़ें सबसे पहले..