Ranchi Traffic Live Updates : जल्द ही करमटोली चौक में बनेगा फ्लाइओवर, जाम से मिलेगी निजात
Copied link
Ranchi Traffic Updates : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है. दरअसल, जगह-जगह पर दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल बनाये जा रहे हैं. जिनकी वजह से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है. दुर्गा पूजा को लेकर कैसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, यहां पढ़ें सबसे पहले..
8:25 PM. 29 Sept 228:25 PM. 29 Sept
करमटोली चौक में बनेगा फ्लाइओवर
जाम की समस्या को देखते हुए करमटोली चौक पर फ्लाइओवर का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर पथ निर्माण विभाग ने सर्वे करा लिया है. इंजीनियरों ने बताया कि फ्लाइओवर बन जाने से रातू रोड व बरियातू की ओर से आने वाले वाहन सीधे निकल जायेंगे. वाहनों को करमटोली चौक क्रॉस नहीं करना होगा. इंजीनियरों ने बताया कि जल्द ही योजना का डीपीआर तैयार कराया जायेगा. फिर इसकी स्वीकृति की कार्रवाई की जायेगी. इसके पूर्व विभाग ने हरमू रोड में फ्लाइओवर निर्माण की योजना पर काम शुरू किया है.
8:25 PM. 29 Sept 228:25 PM. 29 Sept
रांची के बड़गाईं से बोड़ेया तक 90 करोड़ से बनेगा फोरलेन
बरियातू रोड पर बड़गाईं से लेम होते हुए बोड़ेया तक सड़क योजना को स्वीकृति मिल गयी है. प्राधिकृत समिति ने योजना को स्वीकृति दी है. पथ निर्माण विभाग ने करीब 90 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया है. इसी राशि से मौजूदा सड़क को फोरलेन बनाया जायेगा. मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद निर्माण की दिशा में विभाग आगे बढ़ेगा.
8:25 PM. 29 Sept 228:25 PM. 29 Sept
बरियातू रोड को बोड़ेया से जोड़ने की योजना तैयार
करमटोली चौक के पास अक्सर गाड़ियां जाम में फंसती हैं. वहीं बोड़ेया जाने के क्रम में मोरहाबादी के पास भी जाम लगती है. फिलहाल बड़गाईं से लेम के लिए रास्ता है लेकिन, सड़क की स्थिति ठीक नहीं है. सड़क काफी संकीर्ण है. पथ निर्माण विभाग ने रिंग रोड के अंदर की सड़कों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए कई सड़क योजनाओं को चिह्नित किया है. इस क्रम में बरियातू रोड को बोड़ेया से जोड़ने की योजना तैयार की गयी है.
8:25 PM. 29 Sept 228:25 PM. 29 Sept
गीत गाकर किया जा रहा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील
लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है और इसमें कोई दंडात्मक कार्रवाई शामिल नहीं है. दरअसल, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के बजाय, एक गीत गाकर यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है. हिंदी में कई गाने लिखकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गाया जाता हैं ताकि हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने और सही लेन पर गाड़ी चलाने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके. यह विधि लोगों को विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने की संभावना है
8:25 PM. 29 Sept 228:25 PM. 29 Sept
अपर बाजार से लालपुर जाने में लग सकता है घंटों समय
अपर आप अपर बाजार से लालपुर की ओर जा रहे हैं तो इसके लिए वैकल्पिक रास्ता चुनें. ऐसा करने से आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं. फिलहाल, पुरुलिया रोड के रास्ते में हमेशा की तरह भारी ट्रैफिक है और कच्छरी रोड और सर्कुलर रोड में भी ट्रैफिक है, इसीलिए हजारीबाग रोड के रास्ते की ओर से जाय. यहां ट्रैफिक नहीं मिलेगा.
8:25 PM. 29 Sept 228:25 PM. 29 Sept
रातू रोड से हरमू चौक जाने वाले रास्ते में हेवी ट्रैफिक
रातू रोड से हरमू चौक जाने वाले रास्ते में हेवी ट्रैफिक है. आमतौर पर जितनी भीड़ इस रास्ते में होती है, अभी उससे ज्यादा भीड़ है. दुर्गा पूजा के कारण बनाए गए पूजा पंडाल में पूजा करने आये भक्तों की भीड़ है.
8:25 PM. 29 Sept 228:25 PM. 29 Sept
पूजा पंडालों के आसपास दुकान नहीं लगाने की अपील
दुर्गा पूजा के दौरान सड़क किनारे व पूजा पंडालों के आसपास दुकान नहीं लगाने की अपील की गई है. सड़क से हट कर दुकान लगाने को कहा गया है. इससे जाम की संभावना कम होगी.
3:27 PM. 29 Sept 223:27 PM. 29 Sept
शहर की सभी प्रमुख सड़कों को अतिक्रमणमुक्त
कोरोना के कारण दो साल बाद राजधानी में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होने जा रहा है. ऐसे में पूजा पंडालों व मेले में लोगों की भीड़ उमड़ेगी. श्रद्धालुओं को मेला देखने में कोई परेशानी न हो, इसको लेकर अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने शहर की सभी प्रमुख सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया है. अक्सर लोग सड़कों पर ही ईंट, बालू, गिट्टी सहित अन्य प्रकार के बिल्डिंग मेटेरियल गिरा कर रखते हैं. कई जगहों पर पेड़ की टहनियां सड़क किनारे पड़ी हुई हैं. इससे सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम भी लग जाता है. इसलिए पूजा से पहले शहर की सभी प्रमुख सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जायेगा.
मुख्य बातें
Ranchi Traffic Updates : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है. दरअसल, जगह-जगह पर दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल बनाये जा रहे हैं. जिनकी वजह से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है. दुर्गा पूजा को लेकर कैसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, यहां पढ़ें सबसे पहले..