5.5 डिग्री बढ़ा रांची का पारा, पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब व पाकिस्तान में साइक्लोन ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

रांची में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेंटीग्रेड के स्तर तक पहुंच जाने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. मौसम केंद्र के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 21 फरवरी को 16 डिग्री, 22 फरवरी को 17 डिग्री हो जाने की उम्मीद है.

मौसम का मिजाज बदल गया है. अधिकतम और न्यूतनतम तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. एक ओर सागर में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का क्षेत्र बना है, तो दूसरी ओर पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) भी है, जिसने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है. झारखंड पर भी मौसम (Jharkhand Weather Today) में आये इस बदलाव का असर देखा जा रहा है. राजधानी रांची का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंच गया है.

2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा झारखंड का तापमान

आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. हालांकि, तापमान में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं देखा जायेगा. रांची में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेंटीग्रेड के स्तर तक पहुंच जाने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. रांची और आसपास के लिए मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 21 फरवरी को 16 डिग्री, 22 फरवरी को 17 डिग्री हो जाने की उम्मीद है. 24 फरवरी को यह गिरकर फिर 16 डिग्री हो सकता है.

5 दिन में 5.5 डिग्री बढ़ा रांची का पारा

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि रांची का तापमान 5 दिन में 5.5 डिग्री चढ़ गया है. न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से ज्यादा हो गये हैं. रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री अधिक हो गया है, तो न्यूनतम पारा भी सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में जमशेदपुर और चाईबासा संयुक्त रूप से सबसे गर्म जगह रहे. यहां का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
सामान्य से ऊपर अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर का अधिकतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री. इसी तरह डालटेनगंज का अधिकतम और न्यूनतम पारा क्रमश: 32.5 डिग्री सेल्सियस और 15.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमश: 2.9 डिग्री और 2.5 डिग्री अधिक हैं. बोकारो थर्मल में अधिकतम ताप 32.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है.

Also Read: Jharkhand Weather: जनवरी में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा
चाईबासा का तापमान 32.8 डिग्री पहुंचा

चाईबासा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.8 डिग्री और 16.2 डिग्री रहे, जो सामान्य से क्रमश: 3.5 डिग्री और 1.3 डिग्री अधिक हैं. देवघर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री और 16.5 डिग्री दर्ज किया गया. गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा का अधिकतम तापमान क्रमश: 30.7 डिग्री, 31 डिग्री, 30.8 डिग्री और 31.1 डिग्री रहा. इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.3 डिग्री, 14.2 डिग्री, 15 डिग्री और 14.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >