रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. इस दौरान बड़ी संख्या में बाइक स्वरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के प्रदर्शन और लाठी चार्ज के विरोध में समर्थन जताया.
अल्बर्ट एक्का चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न
बंद समर्थक कल के लाठचार्ज और पुलिसिया कार्यवाही पर विरोध जाता रहे थे. बड़ी संख्या में बाइक स्वरों के एक साथ जमा हो जाने के कारण कुछ देर के लिए चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि पुलिस की मदद से ट्रैफिक को काफी हद तक व्यवस्थित किया गया. भाजपा नेताओं ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलनरत हैं. सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय दमनात्मक करवाई करने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में छात्र आंदोलन व प्रदर्शन दौरान हुए लाठीचार्ज को देश भर का मुद्दा बनाएगी भाजपा
बंद का मिला -जुला असर
वहीं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलाये गये बंद का कुछ इलाकों में मिला - जुला असर देखा जा रहा है. राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर, सर्कुलर रोड, डोंगरटोली चौक, प्लाजा चौक इलाके में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा. यहां आम दिनों की तुलना में गाड़ियां सड़कों पर कम दिखाई दी, हालांकि बड़ी संख्या में वहां चलते देखे गये. बंद के दौरान समर्थक कहीं दिखाई नहीं दिये, कुछ दुकानें बंद जरूर रहीं. अल्बर्ट एक्का चौक पर भी लगभग सभी बड़ी दुकान बंद रही. हालांकि, यहां भी वहां सामान्य तरीके से ही वाहनों का परिचालन होता रहा. यातायात व्यवस्था बिहार रखने के लिए यहां बड़ी संख्या में पुलिस और ट्रैफिक के जवान लगाये गये हैं.
