रांची को नॉलेज हब बनाने की तैयारी, रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

Ranchi Smart City in IITF 2025: रांची को फ्यूचर-रेडी स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से 37 फीसदी भूमि को ओपन और ग्रीन स्पेस के रूप में सुरक्षित किया गया है. 24×7 गैस-इंसुलेटेड पावर स्टेशन और जलापूर्ति नेटवर्क विकसित किया गया है. 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के जरिये पानी का 40 फीसदी हिस्सा गैर-पीने योग्य उपयोगों के लिए प्रस्तावित है, जिससे जल संरक्षण और सतत शहरी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा.

By Mithilesh Jha | November 23, 2025 8:40 PM

Ranchi Smart City in IITF 2025: देश की राजधानी नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन का रांची स्मार्ट सिटी मॉडल लोगों को आकर्षित कर रहा है. नवीनतम तकनीक, भविष्य के शहर और नागरिक-केंद्रित विकास के साथ यह मॉडल झारखंड सरकार की प्रगतिशील शहरी नीतियों का सशक्त उदाहरण पेश कर रहा है.

रांची स्मार्ट सिटी अत्याधुनिक आधारभूत संरचना

रांची स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण तेजी से हो रहा है. 656 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप सीबीडी, प्रस्तावित राजधानी परिसर, एयरपोर्ट और हटिया रेलवे स्टेशन के निकट स्थापित की जा रही है. यह क्षेत्र भविष्य में निवेश आकर्षित करने, तकनीकी संस्थानों, स्टार्टअप इकोसिस्टम और ज्ञान-आधारित उद्योगों के विकास के लिए आदर्श केंद्र के रूप में उभर रहा है.

Ranchi Smart City in IITF 2025: रांची स्मार्ट सिटी में मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

रांची को फ्यूचर-रेडी स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से 37 फीसदी भूमि को ओपन और ग्रीन स्पेस के रूप में सुरक्षित किया गया है. 24×7 गैस-इंसुलेटेड पावर स्टेशन और जलापूर्ति नेटवर्क विकसित किया गया है. 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के जरिये पानी का 40 फीसदी हिस्सा गैर-पीने योग्य उपयोगों के लिए प्रस्तावित है, जिससे जल संरक्षण और सतत शहरी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा. अंडरग्राउंड वायरिंग मॉडल, रोडसाइड यूटिलिटी डक्ट सिस्टम और अत्याधुनिक शहरी सेवाओं के साथ-साथ शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी संगठनों, पीएसयू और आरएंडडी केंद्रों का प्रमुख स्थल है रांची – अमित कुमार

रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रांची को शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उभरते हुए ज्ञान-केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. रांची में कई सरकारी संगठन, पीएसयू और आरएंडडी केंद्र हैं. अब शहर को ज्ञान-आधारित उद्योगों और आधुनिक शिक्षण संरचना के माध्यम से इस तरह विकसित किया जा रहा है कि अगले 5-10 वर्षों में झारखंड पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी प्रमुख शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्र बन सके.

आईआईटीएफ 2025 में रांची स्मार्ट सिटी

उन्नत सुविधाओं, वैश्विक स्तर के टाउन प्लानिंग मॉडल और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों के साथ रांची स्मार्ट सिटी आईआईटीएफ 2025 में झारखंड की नयी शहरी पहचान को प्रभावी रूप से दर्शा रहा है.

इसे भी पढ़ें

Ranchi Smart City News : रांची स्मार्ट सिटी में बनेगा इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशन पार्क

रांची स्मार्ट सिटी की जमीन की म्यूटेशन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, जिला प्रशासन को मिला पत्र

सात साल बाद भी नहीं हुआ म्यूटेशन, स्मार्ट सिटी की जमीन पर अटका विकास

रांची बना देश के स्मार्ट शहरों का मॉडल, ब्लू प्रिंट तैयार करेगी केंद्र सरकार