रांची सदर थाना के पूर्व थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और ASI पर केस दर्ज

सदर थाना के पूर्व थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और एएसआइ को एसटी एससी थाना में केस दर्ज कर लिया है. यह मामला आदिवासी महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में हुआ है.

रांची: सदर थाना के पूर्व थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, सब इंस्पेक्टर और एएसआइ के खिलाफ आदिवासी महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने और जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने के आरोप में एससी-एसटी थाना में केस दर्ज किया गया है. केस शांतिनगर, गढ़ा टोली निवासी महिला मीणा देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. हालांकि, इस केस का अनुसंधानक सदर थाना के एक सब इंस्पेक्टर को बनाया गया है.

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, वह जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण सह कब्जा रुकवाने के लिए अन्य महिलाओं के साथ 22 फरवरी को सदर थाना गयी थी. वहां सदर थाना की पुलिस ने कहा कि आपलोग घर जाइये, काम रुक जायेगा. विवादित स्थल पर जाने के बाद महिला ने देखा कि वहां काम नहीं रुका है. इसके बाद थाना द्वारा वहां पीसीआर को भेजा गया. काम नहीं रुकने की स्थिति में वहां विवाद होने लगा.

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, घटनास्थल पर विवाद बढ़ने पर पुलिस जबरन कुछ लोगों को निर्माण कार्य स्थल से लेकर थाना पहुंची. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार जब वह थाना पहुंची, तब उन्होंने देखा कि अवैध कब्जा करनेवाले दलाल पहले से सदर थाना पहुंचे हुए हैं.

तब शिकायतकर्ता महिला के सदर थाना पहुंचते ही सदर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, वहां तैनात सब इंस्पेक्टर, एएसआइ गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. साथ ही जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए कहा कि नेता बन गये हैं. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए थाना से भगा दिया. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार इस बात का उनके पास वीडियो के रूप में प्रमाण भी मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >