रांची के सदर अंचल अधिकारी मुंशी राम रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रैप

Ranchi Sadar CO Munshi Ram Arrest Taking Bribe: रांची सदर के अंचल अधिकारी मुंशी राम को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. जानें पूरा मामला.

Ranchi Sadar CO Munshi Ram Arrest: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रांची ने रांची सदर के अंचल अधिकारी मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जमीन से जुड़े किसी मामले में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी. पार्टी रिश्वत देने को तैयार नहीं था. जब अंचल अधिकारी ने बिना रिश्वत लिए काम करने से मना कर दिया, तो शिकायतकर्ता ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) में लिखित शिकायत की. एसीबी ने शिकायत की जांच की और उसे सही पाया. इसके बाद मुंशी राम की गिरफ्तारी के लिए एसीबी के अधिकारियों ने जाल बिछाया और गुरुवार को उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

मुंशी राम को अपने साथ ले गई एसीबी की टीम

रिश्वत के पैसे के साथ अंचल अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उन्हें अपने साथ ले गई. एसीबी मुख्यालय में सीओ मुंशी राम से पूछताछ जारी है. समाचार लिखे जाने तक एसीबी ने यह नहीं बताया है कि सीओ मुंशी राम के पास से कितने रुपए बरामद हुए हैं.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जमीन संबंधी काम के बदले में रिश्वत ले रहे थे सीओ मुंशी राम

एसीबी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एसीबी को रांची सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ शिकायत मिली थी कि जमीन से संबंधित किसी काम के बदले में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी. एसीबी ने संबंधित व्यक्ति की मदद से मुंशी राम को गिरफ्तार कर लिया.


इसे भी पढ़ें

न्यू ईयर के पहले दिन खूब छलके जाम, 27.52 करोड़ की शराब गटक गया झारखंड

Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान 4.4 डिग्री, आज ही जान लें कैसा रहेगा कल का मौसम

मंईयां सम्मान योजना : हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन ट्रांसफर करेंगे 140 करोड़ रुपए

LPG Cylinder Price: देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >