रांची के रास्ते गौवंश की तस्करी, पुलिस ने 38 मवेशियों को बचाया, कंटेनर के चालक समेत 3 फरार

ranchi police saved 38 cattles from smugglers. रातू (Ratu) : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के रातू थाना (Ratu Police Station) क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर (Container) से 38 गौवंश (Cows) को मुक्त कराया है. सोमवार तड़के करीब तीन बजे रिंग रोड तिलता के समीप से रातू पुलिस ने एक 10 चक्का कंटेनर ट्रक (UP21BN 1781) से 38 गौवंशीय पशु को मुक्त कराया.

संजय कुमार

रातू : झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर से 38 गौवंश को मुक्त कराया है. सोमवार तड़के करीब तीन बजे रिंग रोड तिलता के समीप से रातू पुलिस ने एक 10 चक्का कंटेनर ट्रक (UP21BN 1781) से 38 गौवंशीय पशु को मुक्त कराया.

बताया गया है कि रविवार की रात रातू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर ट्रक के जरिये गौवंश की रांची के रास्ते तस्करी हो रही है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब तीन बजे रिंग रोड पर इस कंटेनर ट्रक को रोका. पुलिस ने कंटेनर के चालक और उसमें सवार लोगों से पूछताछ की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर तीन लोग फरार हो गये.

सोमवार तड़के करीब तीन बजे रिंग रोड तिलता के समीप से रातू पुलिस ने एक 10 चक्का कंटेनर ट्रक (UP21BN 1781) से 38 गौवंशीय पशु को मुक्त कराया. अज्ञात लोगों के खिलाफ 414 भादवि, पशु क्रूरता अधिनियम 1960, झारखंड गौवंशीय पशुवध निषेध अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी, रातू

पुलिस ने 38 गौवंशीय पशु को संडे मार्केट में चहारदीवारी में उतारा. इसमें 19 बैल, 18 गाय, एक सांढ़ है. सभी मवेशियों को चारा-पानी दिया जा रहा है. वेटनरी डॉ शकुंतला सभी पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं. अज्ञात लोगों के खिलाफ 414 भादवि, पशु क्रूरता अधिनियम 1960, झारखंड गौवंशीय पशुवध निषेध अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है. हालांकि, पुलिस को अब तक यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि कंटेनर ट्रक कहां से आ रहा था और गौवंश की इस खेप को कहां पहुंचाना था. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जल्दी ही तस्करी से जुड़े लोगों का पता लगा लिया जायेगा, ऐसा रातू थाना की पुलिस का कहना है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि रातू थाना क्षेत्र के रास्ते बराबर गौवंश की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. वर्ष 2020 में यह पहला मामला है, जब इतने बड़े पैमाने पर गौवंश की तस्करी का खुलासा हुआ है. वर्ष 2018-19 में भी इस तरह की तस्करी के मामले देखने को मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mithilesh Jha

Published by: Prabhat Khabar

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >