Ranchi News: ट्रैफिक जाम से कराह रहा रातू रोड, 100 मीटर की दूरी तय करने में लगते हैं 20 मिनट से अधिक समय

Ranchi News: रांची के रातू रोड में ट्रैफिक जाम से लोगों का हाल बेहाल है. एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण पिछले एक वर्ष से परेशानी झेल रहे लोगों को राहत नहीं मिल रही है.

रांची : रातू रोड की हालत बुरी है. एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण पिछले एक वर्ष से परेशानी झेल रहे लोगों को राहत नहीं मिल रही है. पूरा रातू रोड ट्रैफिक जाम से कराह रहा है. दिन में पीक ऑवर में सड़क बंद कर निर्माण कार्य करने की वजह से लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं. दो पहिया वाहन से भी 100 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट से अधिक समय लग रहा है. सबसे बुरी स्थिति कब्रिस्तान के सामने की सड़क की है. आधी सड़क बंद कर निर्माण कार्य किया जा रहा है. जबकि आधी सड़क को बांट कर यातायात चालू रखा गया है.

कब्रिस्तान के पास के सड़क पर जल जमाव भी नहीं रोका जा सका

रांची के रातू रोड में कब्रिस्तान के पास सड़क पर होने वाले जल जमाव को रोकने के लिए महीनों यातायात बाधित कर नाली और पुलिया का निर्माण किया गया था. बावजूद सड़क पर जल जमाव होने से नहीं रोका जा सका है. जिस जगह पर डायवर्सन बना कर आधी सड़क पर ही यातायात का पूरा भार रखा गया है, वहां काफी मात्रा में नाले का गंदा पानी जमा है. जिसकी वजह से पैदल सड़क पार करना मुश्किल हो गया है. अहले सुबह से देर रात तक वहां ट्रैफिक जाम लगा रहता है. वहां लगने वाले जाम का असर पिस्का मोड़ तक देखा जा सकता है.

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैफिक पुलिस भी नहीं नजर आती रातू रोड में

सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. रातू रोड में ट्रैफिक पुलिस भी नजर नहीं आती है. कुछ जगहों पर होमगार्ड के जवान यातायात संभालने की असफल कोशिश करते नजर आते हैं. रातू रोड में जगह-जगह जर्जर सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गयी है. जिसके कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. निर्माण कार्य से ज्यादा खराब सड़क के कारण उड़ने वाली धूल लोगों को परेशान कर रही है. लगातार उड़ रही धूल के कारण वहां सांस लेना भी दूभर हो गया है.

Also Read: ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का ऐसे मनाया गया जन्मदिन, 81 पौंड का काटा गया केक, देखें Video और फोटो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >